Delhi lawyers vs police: मंडावली में वकीलों और पुलिस के बीच विवाद, कड़कड़डूमा कोर्ट में पुलिस की एंट्री हुई बैन

Delhi lawyers vs police: मंडावली में वकीलों और पुलिस के बीच विवाद, कड़कड़डूमा कोर्ट में पुलिस की एंट्री हुई बैन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में बीते दिन वकीलों और पुलिस के बीच शुरू हुआ विवाद अब बड़ा रूप ले चुका है। पुलिस और वकीलों के आमने-सामने आने से न्यायिक परिसर का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। शाहदरा बार एसोसिएशन ने पुलिस के व्यवहार के खिलाफ आज कड़कड़डूमा कोर्ट में पुलिस की एंट्री पर रोक लगा दी है। निर्णय के अनुसार अब किसी भी पुलिसकर्मी को कोर्ट परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, सिवाय उन पुलिसकर्मियों के जो जेल से कैदियों को लेकर अदालत में पेशी के लिए आते हैं।

घटना की शुरुआत कल तब हुई जब एडवोकेट अनुराग शर्मा अपने परिवार के साथ मंडावली इलाके से गुजर रहे थे। रास्ते में एक पीसीआर वैन खड़ी थी, जिसे हटाने को लेकर उनकी पुलिसकर्मियों से कहासुनी हो गई। वकीलों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने न केवल वकील से दुर्व्यवहार किया बल्कि उन्हें और उनके परिवार को जबरन थाने ले जाकर मारपीट भी की। इस घटना से आक्रोशित वकीलों ने थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और आज कोर्ट में पुलिस के प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया।

वहीं, पुलिस का दावा है कि वकील और उसके साथियों ने पहले पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की थी और थाने में एक पुलिसकर्मी को पीटा। पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, उनमें केवल वकीलों द्वारा की गई मारपीट का हिस्सा दिख रहा है। हालांकि वकीलों का कहना है कि ऐसे कई वीडियो मौजूद हैं जिनमें पुलिसकर्मी वकील को पीटते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।

फिलहाल इस विवाद में किसी पक्ष की शिकायत पर अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। शाहदरा बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि जब तक पुलिस के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।

 

 

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img