Delhi: दिल्ली में 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 10 लाख तक मुफ्त इलाज, कृष्णा नगर में आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए शिविर में उमड़ी भीड़

Delhi: दिल्ली में 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 10 लाख तक मुफ्त इलाज, कृष्णा नगर में आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए शिविर में उमड़ी भीड़

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi:  दिल्ली में 70 साल और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए अच्छी खबर है। आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत अब उन्हें 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा, चाहे वे अमीर हों या गरीब। कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ अनिल गोयल के कार्यालय में इसी योजना के तहत पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया, जहां भारी संख्या में बुजुर्गों ने पहुंचकर अपने कार्ड बनवाए। विधायक डॉ अनिल गोयल ने बताया कि लोग बड़ी संख्या में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए उनके कार्यालय पहुंच रहे हैं और अब तक करीब 450 कार्ड बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 10 लाख तक फ्री इलाज मिलेगा, तो जाहिर है हर कोई यह कार्ड बनवाना चाहेगा। डॉ गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में शुरू की गई आयुष्मान योजना के तहत दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में यह योजना लागू की गई है।

डॉ गोयल ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा दिल्ली के लोगों के लिए समर्पित रही है और आयुष्मान वय वंदना कार्ड के जरिये दिल्ली के करीब 100 अस्पतालों और देश के 30 हजार अस्पतालों में बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। वहीं कार्ड बनवाने आए बुजुर्गों ने विधायक डॉ अनिल गोयल के इंतजाम की तारीफ की और कहा कि शिविर में आसानी से कार्ड बन गया है, जिससे अब उनका मुफ्त इलाज संभव हो सकेगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img