Delhi Fire: पंजाबी बाग की झुग्गियों में आधी रात भीषण आग, 350 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक

Delhi Fire: पंजाबी बाग की झुग्गियों में आधी रात भीषण आग, 350 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में आधी रात एक भयावह अग्निकांड ने सैकड़ों परिवारों को बेघर कर दिया। थाना पंजाबी बाग क्षेत्र के शकूरबस्ती स्थित रेन बसेरा झुग्गियों में अचानक लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते करीब 350 से अधिक झुग्गियां इसकी चपेट में आकर जलकर खाक हो गईं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आए।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। सैकड़ों परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया, जिससे वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं।

राहत की बात यह रही कि इस भीषण आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आर्थिक और मानवीय नुकसान बेहद बड़ा है। प्रभावित लोग अब अपने खोए हुए घर और सामान को लेकर गहरे सदमे में हैं। वहीं, स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचीं, जिसकी वजह से आग ने इतना भयानक रूप ले लिया। लोगों का आरोप है कि अगर राहत दल समय पर पहुंच जाता, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था।

पंजाबी बाग के डीसीपी के अनुसार, रात करीब साढ़े ग्यारह बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं। इस घटना ने एक बार फिर झुग्गी बस्तियों में सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की तत्परता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही, प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और सहायता की मांग भी तेजी से उठने लगी है।

Seelampur Murder Case: दिल्ली के सीलमपुर में चाय पी रहे बुजुर्ग की चाकू से हत्या, आरोपी भी घायल

 

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img