Delhi Fire: दिल्ली के गांधी नगर में कपड़े के गोदाम में भीषण आग, 9 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Delhi Fire: दिल्ली के गांधी नगर में कपड़े के गोदाम में भीषण आग, 9 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर बाजार इलाके से एक बड़ी आग की घटना सामने आई है, जहां गुरु गोबिंद सिंह गली स्थित एक कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। जानकारी के अनुसार, आग गोदाम की चौथी मंजिल पर लगी थी, जिससे लपटें तेजी से फैलने लगीं। दमकल विभाग को शाम 5 बजकर 23 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत 8 से 9 दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया।

मुख्य सड़क पर भारी ट्रैफिक होने के कारण दमकल गाड़ियों को मौके तक पहुंचने में करीब 10 से 15 मिनट की देरी हुई, लेकिन इसके बावजूद दमकल कर्मियों ने तेजी से मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फायर विभाग के अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत टीम को रवाना किया गया और कुल 9 गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का काम किया गया। फिलहाल आग पूरी तरह नियंत्रण में है और कूलिंग का काम जारी है।

इस घटना में राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, गोदाम में रखा कपड़ा और अन्य सामान जलकर काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और दमकल विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट जैसी आशंका जताई जा रही है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

Seemapuri Murder: नाबालिग पर चाकू से हमला, आरोपी आग में झुलसा, दोनों की मौत से दहली दिल्ली

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img