Delhi Fire: पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके के एक मकान में लगी आग, बुजुर्ग डॉक्टर की मौत

Delhi Fire: पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके के एक मकान में लगी आग, बुजुर्ग डॉक्टर की मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली लक्ष्मी नगर इलाके के J&K ब्लॉक मे ग्राउंड फ्लोर मैं आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने के समय घर के अंदर बुजुर्ग मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर को सूचना दी और मौके पर पहुंचे। फायर के अधिकारी फिरोज खान ने बताया कि आग लगने की सूचना करीब 7:11 मिनिट में प्राप्त हुई। फायर की 2 गाड़ी मौके पर पहुंची जहां आज पर काबू पाया गया और अंदर फंसे बुजुर्ग को निकाला गया जिन्हें पास के हॉस्पिटल हेडगेवार ले जाया गया

जहां बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई है। बुजुर्ग की पहचान डॉक्टर B.L.Seth 65 वर्ष के रूप में हुई है। वह आंखों के डॉक्टर थे। उनकी पत्नी स्वीटजरलैंड में रहती है और उनके बेटा और बेटी अमेरिका में रहते हैं। फायर अधिकारी का करना है की गली के अंदर गाड़ी आने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिलहाल जांच के बाद ही पता चल पाएगा की आग लगने का कारण क्या है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img