Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Festival Security: त्योहारों पर दिल्ली पुलिस का सुरक्षा कवच, ड्रोन से निगरानी और अमन कमेटी के साथ तालमेल

Delhi festival security, Delhi police alert, drone surveillance Delhi,

Delhi Festival Security: त्योहारों पर दिल्ली पुलिस का सुरक्षा कवच, ड्रोन से निगरानी और अमन कमेटी के साथ तालमेल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत कर दिया है। ईद, गुड फ्राइडे, महावीर जयंती समेत कई बड़े पर्वों के मद्देनजर शाहदरा डीसीपी कार्यालय में अमन कमेटी, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न समुदायों के लोगों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखना रहा।

दिल्ली पुलिस इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त और आधुनिक बनाने के लिए तकनीक का सहारा ले रही है। पुलिस के नए विजन के तहत भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जाएगी। इससे न सिर्फ हर गतिविधि पर नजर रखना आसान होगा, बल्कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई भी संभव हो सकेगी।

शाहदरा जिले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है और सभी संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर ली गई है। इन इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और गश्त भी बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि त्योहारों की लंबी श्रृंखला को देखते हुए हर स्तर पर तैयारी की गई है ताकि आम नागरिक बिना किसी डर के अपने त्योहार मना सकें।

पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि सुरक्षा केवल पुलिस बल के भरोसे नहीं, बल्कि समाज के सहयोग से ही संभव है। इसी सोच के तहत अमन कमेटियों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं, जिनमें हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों को शामिल कर एकता और शांति का संदेश दिया जा रहा है।

बैठक में लोगों से अपील की गई कि वे सोशल मीडिया पर सतर्क रहें और किसी भी भ्रामक पोस्ट या अफवाह पर प्रतिक्रिया देने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें। साथ ही, अपने मोहल्ले में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को देने के लिए कहा गया है।

डीसीपी ने जोर देकर कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और यहां की छोटी सी घटना का असर राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि सभी लोग मिलकर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।

इस बैठक में शाहदरा जिले के सभी एसीपी, विभिन्न थानों के एसएचओ, पुलिस अधिकारी, अमन कमेटी के सदस्य, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने पुलिस को भरोसा दिलाया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करेंगे और आने वाले त्योहारों को भाईचारे और शांति के साथ मनाने में पूरा सहयोग देंगे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें