Delhi: FESTA प्रमुख पम्मा बोले- अगर दिल्ली सरकार ने ऑड-ईवन लागू किया तो व्यापारी करेंगे विरोध

Delhi: FESTA प्रमुख पम्मा बोले- अगर दिल्ली सरकार ने ऑड-ईवन लागू किया तो व्यापारी करेंगे विरोध

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली सरकार ने सर्दियों में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान तैयार किया है। जिसको लेकर आज दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है। सर्दियों में आने वाले समय में अगर प्रदूषण बढ़ा तो ऑड-ईवन लागू हो सकता है। इसको लेकर फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा ने दिल्ली सरकार चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा निर्णय करती है तो व्यापारी उसका विरोध करेंगे। क्योंकि आगे आने वाले समय में त्योहारों के दिन है और व्यापार के लिए बहुत महत्वपूर्ण रखते हैं। इसमें व्यापार में बुरा असर पड़ेगा। जिससे बाहर का व्यापारी दिल्ली से बाहर से खरीदारी कर लेता है और करोड़ों रुपए का नुकसान दिल्ली के व्यापार का होता है।

परमजीत सिंह पम्मा ने कहा सरकार कोई भी निर्णय करने से पहले व्यापारियों को भरोसे मिले। क्योंकि पूरे वर्ष मंद का दौड़ रहा है। उसके बाद और ओड एंड इवन से व्यापार में काफी असर पड़ेगा। पम्मा ने कहा जबकि सरकार पूरे वर्ष पॉल्यूशन रोकने के लिए कुछ नहीं करती। जब भी कभी पॉल्यूशन की बात आती है। यह और ओड एंड इवन लगाकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। अब व्यापारी इसको बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img