Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Encounter: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, हैरी बॉक्सर गैंग के चार शार्पशूटर गिरफ्तार

Delhi Encounter: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, हैरी बॉक्सर गैंग के चार शार्पशूटर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने कल देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर हैरी बॉक्सर गैंग के दो कुख्यात शार्पशूटर्स कार्तिक जाखड़ और कविष को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दोनों शूटर न्यू अशोक नगर इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर उन्हें घेर लिया। स्पेशल सेल की टीम ने जब उन्हें सरेंडर करने को कहा, तो दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में कार्तिक जाखड़ के पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

स्पेशल सेल के मुताबिक पकड़े गए दोनों हैरी बॉक्सर के इशारे पर दिल्ली में बड़ी वारदात करने पहुंचे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। जांच के दौरान पता चला कि इनके दो अन्य साथी मनोज सहारन और पवन मोहाली में वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और कारतूस बरामद किए।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि गैंगस्टर हैरी बॉक्सर लंबे समय से दिल्ली-एनसीआर में अपनी जड़ें जमाने की कोशिश कर रहा है। गिरफ्तार कार्तिक जाखड़ उसका बेहद भरोसेमंद शूटर था और राजस्थान में उसके लिए कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका था। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस हैरी बॉक्सर गैंग के लिए बहुत बड़ा नुकसान मान रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें