Delhi Elections: अशोका निकेतन में जल संकट, ‘जल नहीं तो वोट नहीं’ का नारा, चुनाव का बहिष्कार

Delhi Elections: अशोका निकेतन में जल संकट, ‘जल नहीं तो वोट नहीं’ का नारा, चुनाव का बहिष्कार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Elections: पूर्वी दिल्ली के अशोका निकेतन में जल संकट के चलते स्थानीय लोगों ने चुनावों में वोट देने से बहिष्कार का निर्णय लिया है। इलाके के वेलफेयर सोसाइटी ने अपनी मांगों के समर्थन में यह कदम उठाया है, जिसमें हर घर और सोसाइटी के लोगों ने मतदान न करने का फैसला किया है, जब तक उनकी जल की समस्या का समाधान नहीं किया जाता। अशोका निकेतन कॉलोनी के सेक्रेटरी धीरज गोयल ने बताया कि उन्होंने विश्वास नगर विधानसभा के भाजपा विधायक ओपी शर्मा और सांसद से मिलकर यह गंभीर समस्या उठाई थी, और जल बोर्ड के अधिकारियों से भी मदद मांगी थी। बावजूद इसके, कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा, “अशोका निकेतन में करीब 200 परिवार रहते हैं, जिनमें से 80 परिवारों को बिना जल के रहना पड़ता है। जल एक बुनियादी सुविधा है, जो अब तक हमें नहीं मिल पा रही है।”

धीरज गोयल ने आगे कहा कि विधायक ने पाइपलाइन बदलवाने का प्रयास किया था, लेकिन जल आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि कुछ इलाकों में पाइपलाइन बदली गई, लेकिन दूसरे क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बंद हो गई। इसके परिणामस्वरूप, इलाके के लोग ‘जल नहीं तो वोट नहीं’ का नारा लगा रहे हैं और चुनावी प्रतिनिधियों का बहिष्कार कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के विश्वास नगर विधानसभा के प्रत्याशी दीपक सिंगला ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए कहा, “जब लोग पीड़ित होते हैं तो उन्हें अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए। अशोका निकेतन के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं, और यह हमारी रोजाना की जिंदगी का एक अहम हिस्सा है।” इस आंदोलन का उद्देश्य सिर्फ जल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है, और जब तक यह नहीं होता, लोग चुनावों में मतदान नहीं करेंगे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img