Delhi Elections: पटपड़गंज में मनीष सिसोदिया के खिलाफ भगोड़ा पोस्टर जारी

Delhi Elections: पटपड़गंज में मनीष सिसोदिया के खिलाफ भगोड़ा पोस्टर जारी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Elections:  दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी में अंदरूनी विरोध तेज हो गया है। पटपड़गंज विधानसभा में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ “शराब का दलाल, शिक्षा क्रांति का मसीहा, मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से भागा भगोड़ा” के पोस्टर लगाए गए हैं। AAP कार्यकर्ता कौशल किशोर, जो पटपड़गंज के पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष भी हैं, ने सिसोदिया पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पटपड़गंज विधानसभा में सिसोदिया ने जनता की समस्याओं की अनदेखी की। खराब पानी, घटिया निर्माण कार्य, और जगह-जगह शराब के ठेके खोलने जैसे मुद्दों पर जनता और कार्यकर्ताओं को निराशा हाथ लगी।

कौशल किशोर ने बताया कि शिकायतें करने पर सिसोदिया ने कोई सुनवाई नहीं की और उन्हें अपमानित किया। महिलाओं को शराब ठेकों के कारण असुविधा हो रही है, लेकिन सिसोदिया ने इस पर भी ध्यान नहीं दिया। इस विरोध के बीच यह खबर है कि सिसोदिया पटपड़गंज छोड़कर जंगपुरा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। तिमारपुर से दिलीप पांडे और शाहदरा से राम निवास गोयल का टिकट काटे जाने से भी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है, जिससे AAP को भीतर से झटका लग सकता है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img