Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Election 2024: दिल्ली चुनाव से पहले ‘आप’ का दामन छोड़ने वाले कैलाश गहलोत BJP में हुए शामिल

Delhi Election 2024
Delhi Election 2024: दिल्ली चुनाव से पहले 'आप' का दामन छोड़ने वाले कैलाश गहलोत BJP में हुए शामिल

Delhi Election 2024: दिल्ली चुनाव से पहले ‘आप’ का दामन छोड़ने वाले कैलाश गहलोत BJP में हुए शामिल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री कैलाश गहलोत ने मंत्री पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। सोमवार सुबह उन्होंने बीजेपी कार्यालय में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कैलाश गहलोत का बयान

बीजेपी में शामिल होने के बाद कैलाश गहलोत ने कहा, “मैंने यह फैसला किसी के दबाव में नहीं लिया। यह कदम उठाना मेरे लिए आसान नहीं था। अन्ना आंदोलन के समय से आम आदमी पार्टी से जुड़ा रहा और दिल्लीवासियों के लिए काम किया। लेकिन यह कोई रातों-रात लिया गया निर्णय नहीं है।” उन्होंने आगे कहा, “राजनीतिक जीवन में मैंने कभी दबाव में आकर कोई निर्णय नहीं लिया। जो भी यह नैरेटिव बना रहे हैं, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह पूरी तरह मेरा स्वेच्छा से लिया गया निर्णय है।”

बीजेपी के लिए बड़ी उपलब्धि

कैलाश गहलोत का पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होना आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका और बीजेपी के लिए अहम उपलब्धि माना जा रहा है। उनके इस कदम से आगामी विधानसभा चुनाव में राजनीतिक समीकरणों पर गहरा असर पड़ सकता है। कैलाश गहलोत ने दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री के तौर पर कई बड़े फैसले लिए और पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक रहे। उनके बीजेपी में शामिल होने से पार्टी के भीतर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *