Delhi Crime: शाहदरा के मुकेश नगर में संदिग्ध हालात में टेलर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Delhi Crime: शाहदरा के मुकेश नगर में संदिग्ध हालात में टेलर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार थाना क्षेत्र स्थित मुकेश नगर इलाके में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति की लाश संदिग्ध हालात में उसके घर में पाई गई। मृतक की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से एक दर्जी था और पिछले कुछ वर्षों से अकेला रह रहा था। पुलिस को सुबह करीब 10:30 बजे कॉल के जरिए इस घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। शाहदरा के डीसीपी प्रशांत गौतम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बताया कि प्रारंभिक तौर पर यह एक सामान्य मौत जैसी लग रही है, लेकिन परिस्थिति संदिग्ध है, इसलिए इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। डीसीपी के अनुसार, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के असली कारणों की पुष्टि हो सके।

फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके पर पहुंचकर घर की गहनता से जांच की और आवश्यक साक्ष्य इकट्ठा किए। फिलहाल घर के भीतर कोई संघर्ष, जबरदस्ती या लूटपाट के संकेत नहीं मिले हैं, जिससे मामला और भी रहस्यमयी हो गया है। पुलिस का कहना है कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुँचना जल्दबाज़ी होगी। मृतक राजकुमार की पारिवारिक स्थिति भी जटिल रही है। वह पहले दो बार शादी कर चुका था, लेकिन दोनों पत्नियां उसे तलाक दे चुकी थीं। वह पिछले कुछ समय से अकेले ही रह रहा था और आसपास के लोगों से भी उसका ज्यादा मेल-जोल नहीं था। पड़ोसियों ने बताया कि राजकुमार अक्सर अपने काम में व्यस्त रहता था और ज्यादा बातचीत नहीं करता था।

पुलिस अब राजकुमार के मोबाइल फोन रिकॉर्ड्स, कॉल डिटेल्स और घर में मिले दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसी बाहरी व्यक्ति की गतिविधि तो उस समय इलाके में नहीं थी। फिलहाल, पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा फॉरेंसिक जांच के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img