Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में इंटीरियर डिजाइनर सलमान की संदिग्ध मौत, परिवार ने दोस्त पर हत्या का शक जताया

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में इंटीरियर डिजाइनर सलमान की संदिग्ध मौत, परिवार ने दोस्त पर हत्या का शक जताया

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके के कोंडली पुल के पास 27 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर सलमान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, सलमान स्कूटी से जा रहे थे और सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई, लेकिन उनके परिवार का आरोप है कि सलमान की हत्या की गई है और इसके पीछे उनके दोस्त संजय का हाथ है। सलमान के परिवार के अनुसार, वह शाम को एटीएम से पैसे निकालने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रात तक लौटे नहीं। रात 10:47 बजे सलमान की मां ने उसे फोन किया, तो उसने बताया कि वह अपने दोस्त संजय के घर शादी में गया है और जल्द लौटेगा। इसके बाद सलमान का फोन बंद हो गया और वह लापता हो गए। अगले दिन पुलिस ने सूचना दी कि सलमान का एक्सीडेंट हो गया है और उसकी मौत हो गई।

मृतक के शरीर पर सिर पर चोट के निशान थे, लेकिन शरीर में कहीं खरोंच नहीं थी, जिससे परिवार को हत्या का शक हुआ। परिवार का कहना है कि जब सलमान से आखिरी बार बात हुई थी, तो फोन पर शोर शराबा सुनाई दिया था। इसके बाद परिवार ने आरोप लगाया कि संजय ने हादसे की जानकारी नहीं दी और उल्टा पुलिस पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह हादसा था या हत्या।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img