Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Crime: पूर्वी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने एनआरआई महिला से हुई लूट का खुलासा, दो स्नैचर गिरफ्तार

Delhi Crime: पूर्वी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने एनआरआई महिला से हुई लूट का खुलासा, दो स्नैचर गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए एक एनआरआई वरिष्ठ नागरिक महिला से हुई लूट और स्नैचिंग के मामले का खुलासा कर दिया है। स्पेशल स्टाफ की टीम ने दो शातिर स्नैचरों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से सोने के आभूषण, 135 पाउंड, एक मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित (26) और मुकुल (24) के रूप में हुई है, जो दोनों दिल्ली के ही निवासी बताए जा रहे हैं।

पूर्वी जिले के एडिशनल डीसीपी विनीत कुमार ने बताया कि 28 अक्टूबर 2025 को थाना पांडव नगर में एक एनआरआई महिला के साथ स्नैचिंग की शिकायत दर्ज की गई थी। यह घटना उस समय हुई जब महिला, जो यूनाइटेड किंगडम से भारत आई थीं, मैत्री अपार्टमेंट, पांडव नगर के पास टहल रही थीं। तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश पीछे से आए और उनका हैंडबैग छीनकर फरार हो गए। बैग में सोने के आभूषण, 50,000 रुपये नकद, 300 पाउंड, महत्वपूर्ण दस्तावेज़, और डेबिट-क्रेडिट कार्ड मौजूद थे। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया था।

घटना की सूचना मिलते ही थाना पांडव नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्वी जिले के स्पेशल स्टाफ को भी जांच में लगाया गया। टीम ने अपराधियों तक पहुंचने के लिए 15 किलोमीटर के दायरे में 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लगातार निगरानी और तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर ली। इसके बाद जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के सोने के आभूषण, विदेशी मुद्रा (135 पाउंड), मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की।

पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि उन्होंने आर्थिक तंगी और जल्दी पैसा कमाने की चाहत के कारण यह वारदात की थी। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे पहले भी किसी ऐसी वारदात में शामिल रहे हैं या नहीं। पूर्वी जिले की पुलिस ने इस सफलता को टीमवर्क और आधुनिक तकनीक की मदद से की गई जांच का परिणाम बताया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए गश्त और निगरानी और सख्त की जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें