Delhi Crime: न्यू अशोक नगर में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या और ब्लैकमेलिंग का आरोप

Delhi Crime: न्यू अशोक नगर में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या और ब्लैकमेलिंग का आरोप

रिपोर्ट: रवि डालमिया

देश की राजधानी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में 20 वर्षीय सरकारी कर्मचारी युवती की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। इस मामले में जहां Delhi Police इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है, वहीं मृतका के परिजनों ने पड़ोस के एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे सोची-समझी हत्या करार दिया है। परिजनों के अनुसार आरोपी अमित, जो हमीरपुर का रहने वाला बताया जा रहा है, पिछले कई सालों से युवती को परेशान कर रहा था। आरोप है कि वह वर्ष 2023 से ही उसे प्रताड़ित कर रहा था और हाल ही में हाईकोर्ट से जमानत पर रिहा होने के बाद उसने फिर से ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। परिवार का कहना है कि आरोपी युवती को निजी वीडियो के जरिए धमका रहा था और मानसिक रूप से लगातार दबाव बना रहा था।

मृतका की बहन अर्पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या कर उसे फंदे से लटकाया गया है। उनका कहना है कि घटनास्थल पर मिले हालात संघर्ष की ओर इशारा करते हैं, जिससे आत्महत्या की थ्योरी पर सवाल खड़े होते हैं। परिवार का यह भी आरोप है कि आरोपी अपने प्रभाव के दम पर उन्हें लगातार धमका रहा था और कह रहा था कि उनका कुछ नहीं बिगड़ सकता। परिजन Lal Bahadur Shastri Hospital के बाहर न्याय की गुहार लगाते नजर आए और उन्होंने पुलिस की शुरुआती जांच पर असहमति जताई। उनका आरोप है कि घटना के दो दिन बाद भी उन्हें शव को ठीक से देखने नहीं दिया गया, जिससे उनकी शंका और गहरी हो गई है।

वहीं पुलिस के मुताबिक, 26 अप्रैल को मकान मालिक की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई, जहां युवती का शव चुन्नी के फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने मामला धारा 174 सीआरपीसी के तहत दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण और लगाए गए गंभीर आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

यह घटना न केवल एक परिवार के दर्द को उजागर करती है, बल्कि कानून-व्यवस्था और जमानत पर छूटे आरोपियों की निगरानी को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। फिलहाल न्यू अशोक नगर इलाके में तनाव का माहौल है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

 

Seelampur Murder Case: दिल्ली के सीलमपुर में चाय पी रहे बुजुर्ग की चाकू से हत्या, आरोपी भी घायल

 

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img