Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने स्कूलों को बम की धमकी भेजने वाले नाबालिग को पकड़ा, जांच में राजनीतिक दल और एनजीओ पर शक

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने स्कूलों को बम की धमकी भेजने वाले नाबालिग को पकड़ा, जांच में राजनीतिक दल और एनजीओ पर शक

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

Delhi Crime:  दिल्ली के 400 से अधिक स्कूलों को बम की धमकी भरे ईमेल भेजकर दहशत फैलाने वाले एक नाबालिग छात्र को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साउथ डिस्ट्रिक्ट पुलिस की जांच में पता चला कि 12वीं कक्षा के इस छात्र ने वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के जरिए अपना आईपी एड्रेस छिपाकर धमकी भरे ईमेल भेजे। पुलिस ने जांच में करीब आधा दर्जन ईमेल के साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि, इस मामले ने राजनीतिक रंग तब लिया जब पुलिस को छात्र के परिवार के एक सदस्य के एनजीओ से जुड़े होने और उस एनजीओ के एक राजनीतिक दल के साथ संबंध होने का पता चला। पुलिस का दावा है कि यह वही राजनीतिक दल है जिसने आतंकी अफजल गुरु की फांसी का विरोध किया था।

जांच में सामने आया है कि नाबालिग छात्र ने कुछ ईमेल केवल परीक्षा रद्द करवाने के इरादे से भेजे थे, लेकिन अन्य धमकी भरे ईमेल के पीछे की मंशा अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस को संदेह है कि इस मामले में एनजीओ और राजनीतिक दल की भूमिका हो सकती है। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव का माहौल गर्म है। इस घटना के बाद राजनीतिक दलों और एनजीओ पर बढ़ती जांच से राजनीतिक विवाद और गहरा सकता है। पुलिस ने कहा है कि जांच के आगे बढ़ने पर और खुलासे हो सकते हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img