Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Crime: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने छह साल से फरार कुख्यात अपराधी मोहम्मद नासिर उर्फ जलमुल बिहार से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने छह साल से फरार कुख्यात अपराधी मोहम्मद नासिर उर्फ जलमुल बिहार से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एआरएससी (एंटी रोबरी स्क्वॉड क्राइम) टीम ने एक बेहद अहम कार्रवाई करते हुए छह वर्षों से फरार चल रहे खतरनाक अपराधी मोहम्मद नासिर उर्फ जलमुल को बिहार के खगड़िया जिले से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 7 जून की सुबह की गई जब दिल्ली और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी के ठिकाने पर छापा मारा। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर पिस्तौल तान दी, लेकिन पुलिस की सूझबूझ और साहस से उसे जिंदा पकड़ लिया गया। दिल्ली पुलिस की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने जानकारी दी कि मोहम्मद नासिर की गिरफ्तारी एक बड़ी कामयाबी है, क्योंकि वह हत्या, डकैती, पुलिस पर हमला और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन अपराधों में दिल्ली और बिहार में वांछित था। नासिर पर कुल पांच गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

नासिर की आपराधिक पृष्ठभूमि की बात करें तो वर्ष 2015 में दिल्ली के आनंद विहार थाने में दर्ज एक चौंकाने वाले मामले में वह लूट और अप्राकृतिक यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। 10 दिसंबर 2019 को कोर्ट में उसे सजा सुनाई जानी थी, लेकिन वह उसी दिन कोर्ट से फरार हो गया और वर्षों तक भूमिगत रहा। अदालत ने 2023 में उसे “भगोड़ा अपराधी” घोषित कर दिया था।

इस लंबे समय से फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए 3 जून 2025 को हेड कांस्टेबल सवाई सिंह को उसकी सटीक लोकेशन के बारे में गुप्त सूचना मिली। इसके बाद इंस्पेक्टर मंगेश त्यागी और रॉबिन त्यागी की अगुवाई, और एसीपी अरविंद कुमार के पर्यवेक्षण में एक टीम का गठन किया गया। टीम में एसआई बलजीत सिंह, एएसआई नीरज कुमार, एचसी सवाई सिंह और एचसी मिंटू यादव जैसे अनुभवी अधिकारी शामिल थे।

7 जून की सुबह जब टीम ने बिहार पुलिस की सहायता से खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र में छापा मारा, तो आरोपी ने छत पर से पुलिस पर पिस्तौल तान दी। लेकिन हेड कांस्टेबल सवाई सिंह ने साहस दिखाते हुए पास के मकान से चढ़कर आरोपी को धर दबोचा। इस दौरान सवाई सिंह को हाथ में हल्की चोट भी आई, लेकिन उन्होंने आरोपी को भागने नहीं दिया। दिल्ली के अपराधों के अलावा नासिर पर बिहार में वर्ष 2010 में एक महिला की हत्या और डकैती का भी केस दर्ज है। बेलदौर थाना में दर्ज इस मामले में भी वह वांछित चल रहा था।

मोहम्मद नासिर की उम्र लगभग 36 वर्ष है और उसने केवल 8वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। अपराध की दुनिया में उसका प्रवेश दिल्ली में मेट्रो निर्माण स्थल पर मजदूरी के दौरान हुआ। धीरे-धीरे वह संगीन अपराधों में शामिल हो गया। वर्तमान में वह बेरोजगार था और उसके चार बच्चे हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस गिरफ्तारी को अपने अभियान की एक बड़ी सफलता बताया है और साफ किया है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नासिर से अब दिल्ली और बिहार पुलिस द्वारा संयुक्त पूछताछ की जा रही है, ताकि उससे जुड़े अन्य अपराधों और नेटवर्क का भी पर्दाफाश किया जा सके।

>>>>>>>>>
भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें