Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली के डीडीए पार्क के तालाब में युवक की लाश मिली, हत्या या हादसा? पुलिस जांच में जुटी

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली के डीडीए पार्क के तालाब में युवक की लाश मिली, हत्या या हादसा? पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली के मांडवाली थाना क्षेत्र स्थित डीडीए पार्क में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब तालाब में एक युवक की लाश मिली। मृतक की पहचान सरताज के रूप में हुई है, जो पास के एक होटल में काम करता था। बताया जा रहा है कि सरताज मंगलवार दोपहर अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए निकला था, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटा। सुबह पार्क के बच्चों ने तालाब में शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया।

मौके पर थाना मांडवली पुलिस, क्राइम टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि सरताज की हत्या हुई है या डूबने से मौत हुई है।

परिजनों का आरोप है कि सरताज के साथ गया दोस्त घटना के बाद से फरार है, जिससे शक गहराता जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लापता दोस्त की तलाश में दबिश दे रही है। उधर, सरताज के घर में मातम पसरा है और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img