Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Crime: उत्तर पूर्वी दिल्ली में दो साल के बच्चे का शव बरामद, हत्या का मामला दर्ज

Delhi Crime: उत्तर पूर्वी दिल्ली में दो साल के बच्चे का शव बरामद, हत्या का मामला दर्ज

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास चौक से लापता हुए दो साल के बच्चे का शव सीआरपीएफ कैंप की बाउंड्री के पास से बरामद किया गया। दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है और हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि खजूरी खास थाना पुलिस को शुक्रवार शाम लगभग 5:00 बजे 2 साल के बच्चे के लापता होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान शनिवार को बच्चे का शव खजूरी खास थाना क्षेत्र अंतर्गत सीआरपीएफ बाउंड्री के पास से बरामद हुआ।

डीसीपी ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण भी कर लिया गया है। बताया गया कि बच्चे का परिवार काफी गरीब है और वह खजूरी खास फ्लाईओवर के नीचे दशहरा के मौके पर खिलौना बेचकर गुजर बसर कर रहा था। घटना के समय बच्चा भी फ्लाईओवर के नीचे ही था, जहां से अचानक गायब हो गया। बच्चों के जानकारों ने बताया कि बच्चे का शव काफी बुरे हालात में मिला।

 

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें