Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Crime Branch: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 48 घंटे में सुलझाई सनसनीखेज हाईवे लूट और ज़हर देकर चोरी की वारदात, ₹55 लाख का कॉपर स्क्रैप बरामद

Delhi Crime Branch: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 48 घंटे में सुलझाई सनसनीखेज हाईवे लूट और ज़हर देकर चोरी की वारदात, ₹55 लाख का कॉपर स्क्रैप बरामद

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच नॉर्दर्न रेंज-I ने हाईवे पर हुई सनसनीखेज लूट और ज़हर देकर चोरी की वारदात को महज़ 48 घंटों में सुलझा लिया। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और चोरी गई पूरी संपत्ति बरामद की गई। बरामदगी में ₹55 लाख मूल्य का 6,000 किलोग्राम कॉपर स्क्रैप शामिल है। यह मामला थाना न्यू उस्मानपुर में दर्ज एफआईआर संख्या 607/25, दिनांक 10 सितंबर 2025 के तहत दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता मनीष कुमार ने 9 सितंबर को पुलिस को बताया था कि वह टाटा-709 ट्रक में 6,000 किलो कॉपर स्क्रैप (80 बोरों में) लेकर लिबासपुर से मडोली जा रहा था। सिग्नेचर ब्रिज पार करने के बाद रिंग रोड पर स्विफ्ट कार सवार कुछ लोगों ने ट्रक रुकवाया और खुद को बैंक अधिकारी बताकर ट्रक की किस्त बकाया होने का हवाला दिया। इसके बाद दो लोग जबरन ट्रक में चढ़ गए और एक ने मनीष को इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया। जब मनीष को होश आया तो माल गायब था।

क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम ने इंस्पेक्टर पुखराज सिंह के नेतृत्व में जांच शुरू की। टीम ने 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स का गहराई से विश्लेषण किया। जांच में सामने आया कि ड्राइवर मनीष खुद इस साजिश का मास्टरमाइंड था। कड़ी पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में मनीष कुमार (मुख्य साजिशकर्ता व ड्राइवर), आदित्य (मनीष का मित्र), अरुण सोनी (कबाड़ी और साजिश का मास्टरमाइंड), और रामज़ान (जिसने इंजेक्शन लगाया) शामिल हैं। बरामदगी में पूरा 6,000 किलो कॉपर स्क्रैप, टाटा-709 ट्रक और इंजेक्शन-सिरिंज मिले।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह ऑपरेशन अपराध शाखा की तत्परता और कुशलता का प्रमाण है, जिसने गंभीर अपराध की गुत्थी सिर्फ दो दिन में सुलझा दी और आरोपियों को कानून के शिकंजे में ले लिया।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें