Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Ayushman Bharat Scheme: दिल्ली भाजपा ने आयुष्मान भारत योजना लागू करने को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया

Ayushman Bharat Scheme
Ayushman Bharat Scheme: दिल्ली भाजपा ने आयुष्मान भारत योजना लागू करने को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया

Ayushman Bharat Scheme:  दिल्ली भाजपा ने आयुष्मान भारत योजना लागू करने को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

Ayushman Bharat Scheme:  दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गुरुवार को एक संयुक्त प्रेस वार्ता में दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट की कड़ी फटकार के बावजूद, सरकार आयुष्मान भारत योजना लागू करने से बच रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा ने जनता के बीच जाकर योजना को लागू करने के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत एक फॉर्म और मिस कॉल नंबर 7820078200 लॉन्च किया गया है। इस नंबर पर मिस कॉल करके दिल्ली की जनता अपनी राय व्यक्त कर सकती है।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के लागू होने से दिल्लीवासियों को बड़ा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्वराज ने भी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि अन्य राज्यों के लोग दिल्ली आकर इस योजना के कार्ड से लाभ ले रहे हैं, लेकिन दिल्ली के नागरिक इससे वंचित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की नीयत दिल्ली की जनता के हितों के प्रति सही नहीं है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें