Delhi: टैगोर गार्डन में प्राइवेट बिल्डिंग तोड़ने के दौरान हादसा, मलबा गिरने से तीन लोग घायल

Delhi: टैगोर गार्डन में प्राइवेट बिल्डिंग तोड़ने के दौरान हादसा, मलबा गिरने से तीन लोग घायल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पश्चिमी दिल्ली के टैगोर गार्डन इलाके में एक खतरनाक लापरवाही का मामला सामने आया, जब एक चार मंजिला इमारत को प्राइवेट तौर पर तोड़ते समय उसकी दीवार का बड़ा हिस्सा बगल के घर की छत पर जा गिरा। इस हादसे में एक महिला, उसका पति और आठ साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब जेसीबी मशीन और गैस कटर की मदद से एक पुरानी चार मंजिला इमारत को गिराया जा रहा था। यह कार्रवाई किसी सरकारी एजेंसी या प्रशासन की ओर से नहीं, बल्कि प्राइवेट बिल्डर द्वारा की जा रही थी। बगल में रहने वाले भंवर सिंह ने बताया कि लगातार मलबा गिर रहा था, जिसके कारण उन्होंने बिल्डर से कहा कि इमारत को सावधानी से गिराया जाए। लेकिन सामने वाले पक्ष ने लापरवाही बरतते हुए यह दावा किया कि कुछ नहीं होगा और लोगों को मकान के अंदर ही रहने दिया गया।

थोड़ी ही देर बाद एक बड़ा हादसा हो गया, जब इमारत की एक भारी दीवार सीधे भंवर सिंह के घर की छत पर जा गिरी। उस वक्त महिला घर के अंदर बेड पर बैठकर खाना खा रही थी। अचानक छत टूट गई और सारा मलबा उसके ऊपर जा गिरा। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल रेस्क्यू कर महिला, उसके पति और बच्ची को मलबे से बाहर निकाला। तीनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिला की हालत गंभीर है।

घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि इस बिल्डिंग को गिराने से पहले किसी भी प्रकार की सुरक्षा घेरे या चेतावनी नहीं दी गई थी। ना तो आसपास के लोगों को मकान खाली करने को कहा गया और ना ही किसी प्रकार की नगरपालिका अनुमति दिखाई गई है। फिलहाल पुलिस ने संबंधित बिल्डर से पूछताछ शुरू कर दी है और घायल परिवार के बयान के आधार पर केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन भी इस मामले में लापरवाही के पहलुओं की जांच कर रहा है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img