Dehradun : दून अस्पताल में डॉक्टरों का 9 दिन से चल रहा धरना स्थगित, मंत्री सुबोध उनियाल ने दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा

Dehradun : देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पिछले 9 दिनों से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों के बीच स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल पहुंचे। उन्होंने आंदोलनरत चिकित्सकों से मुलाकात कर उनकी मांगों को विस्तार से सुना और जल्द स्टाइपेंड बढ़ाने का आश्वासन दिया।

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने चिकित्सकों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है और स्टाइपेंड बढ़ाने के संबंध में जल्द सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने एमबीबीएस छात्रों से भी संवाद किया और उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता जताई।

स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद धरने पर बैठे पीजी, एसआर और जेआर छात्रों ने अपना धरना निश्चित अवधि के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया।

इस दौरान सुबोध उनियाल ने कहा कि चिकित्सक स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके हितों और समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार चिकित्सकों के साथ संवाद और समन्वय के माध्यम से उनकी मांगों के समाधान के लिए प्रयासरत है।

स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद चिकित्सकों द्वारा धरना स्थगित किए जाने से स्टाइपेंड वृद्धि के मुद्दे पर आगे की कार्रवाई को लेकर उम्मीद जगी है।

Hot this week

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...

Topics

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img