Dehradun : भाजपा ने कांग्रेस पर लगाए, बीएलओ एवं पार्टी के बीएलए 2 को धमकाने के आरोप

Dehradun : भाजपा ने चुनाव आयोग से मिलकर कांग्रेस द्वारा बीएलओ एवं पार्टी के बीएलए 2 को धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसमें पार्टी की तरफ से शिकायत की गई कि असामाजिक तत्व एसआईआर की संवैधानिक प्रक्रिया में व्यवधान डालकर, सामान्य व्यक्ति को अपना पक्ष रखने से रोक रहे हैं। पार्टी ने आयोग से त्रुटिहीन मतदाता सूची निर्माण में बाधा डालने वाले ऐसे अपराधिक तत्वों पर कठोर कानून कार्रवाई का आग्रह किया है।

प्रदेश महामंत्री एवं एसआईआर प्रक्रिया के पार्टी प्रभारी श्री तरुण बंसल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम से मुलाकात की है। इस दौरान पार्टी की तरफ से सौंपे गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि राज्य में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया गतिमान हैं। जिसमें बूथ स्तर पर सभी दलों के कार्यकर्ता बीएलए 1 एवं बीएलए 2 के रूप में सहयोगात्मक रूप से सम्मिलित हैं लेकिन बहुत दुर्भाग्यपूर्ण तथ्य सामने आ रह हैं कि प्रदेश में जगह–जगह कांग्रेस के कार्यकर्ता अन्य असामाजिक तत्वों को साथ लेकर, प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं। वे केवल बूथों पर जाकर BLO एवं हमारे दल के बीएलए–2 को धमकाने का कार्य कर रहे हैं।

इस मुलाकात में श्री बंसल ने कहा कि एसआईआर एक संवैधानिक प्रक्रिया है जिसमें व्यवधान उत्पन्न करने का किसी को भी अधिकार नही है लेकिन देखने में आया है कि अनेक जगह मतदाताओं के नाम दो राज्यों में हैं या कोई अब इस दुनिया में नहीं है या कोई मतदाता स्थानांतरित हो गया। ऐसे में तय नियमावली के तहत, जब उनके नाम पर आपत्ति दर्ज कराई गई तो कांग्रेस के कार्यकर्ता शिकायतकर्ता, बीएलओ एवं हमारे बीएलओ 2 को धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। जो सीधे सीधे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का कृत्य है। उन्होंने चिंता जताई कि यदि कांग्रेस के कार्यकर्ता इसी प्रकार पूरे राज्य में अराजकता का वातावरण बनाये रखने का प्रयास करेंगे तो एक सामान्य व्यक्ति को अपना पक्ष प्रस्तुत करने में अत्यन्त कठिनाई होगी।

पार्टी की तरफ से अनुरोध किया गया कि ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए, जो एसआईआर की संवैधानिक प्रक्रिया में बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि राज्य में स्वतंत्र एवं पारदर्शी प्रक्रिया से यह संवैधानिक कार्य सम्पन्न कराते हुए त्रुटिहीन मतदाता सूची बनाई जाए। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, एडवोकेट अरविंद जैन, राजकुमार पुरोहित, हिमांशु संगथानी, करुण दत्ता शामिल हुए।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img