डीपीएस स्कूल ने नॉन वेज पर लगाया बैन, मचा बवाल तो देनी पड़ी सफाई

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के स्कूल में मांसाहारी भोजन को लेकर विवाद छिड़ गया। सेक्टर-132 के दिल्ली पब्लिक स्कूल में मांसाहारी भोजन नहीं लाने के नोटिस को लेकर बहस चालू हो गई है। स्कूल की तरफ से बुधवार को अभिभावकों को लंच के संबंध में नोटिस भेजा गया है। इसमें स्वास्थ्य और समावेशिता को देखते हुए अभिभावकों से दोपहर के लंच में मांसाहारी भोजन न लाने का अनुरोध किया है। इंटरनेट मीडिया पर यह चर्चा का विषय बन गया है।

स्कूल की प्रधानाचार्य सुप्रीति चौहान का कहना है कि यह सिर्फ अनुरोध है। ज्यादातर अभिभावकों ने भी प्रतिबंध से मना किया। स्कूल की तरफ से जारी नोटिस में लिखा है कि हम छात्रों से सम्मानपूर्वक अनुरोध करते है कि वह स्वास्थ्य और समावेशिता को देखते हुए स्कूल में मांसाहारी खाद्य पदार्थ न लाए। लोग पक्ष-विपक्ष में अपनी राय रख रहे हैं।कहा गया कि जब दोपहर के लिए सुबह मांसाहारी भोजन पकाया जाता है तो उसके खराब होने की संभावना रहती है। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। साथ ही स्कूल छात्रों की विविधता और समावेशिता को महत्व देता है। ऐसे में सभी छात्र अपने भोजन की प्राथमिकथाओं की प्रवाह किए बिना एक साथ भोजन कर सकें। इसके लिए हम शाकाहारी वातावरण देने पर फोकस करते हैं, जिससे सभी सहज महसूस कर सकें।

अभिभावक ने भी किया मना
इंटरनेट मीडिया से स्कूल के ज्यादातर अभिभावक इस तरह के प्रतिबंध से मना कर रहे हैं। जेपी विशटाउन में रहने वाले स्कूल के 10वीं के एर छात्र की अभिभावक शम्स अली ने बताया कि उनको अभी मांसाहार प्रतिबंध को लेकर कोई नोटिस नहीं मिला है। न ही ई-मेल पर और नहीं व्हाट्सएप पर कोई सूचना नहीं मिली है। एक अन्य अभिभावक ओसामा ने बताया कि उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img