Delhi Crime: दिल्ली के गांधीनगर में कर्ज से परेशान कारोबारी ने उठाया खौफनाक कदम फाइनेंसर गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली के गांधीनगर में कर्ज से परेशान कारोबारी ने उठाया खौफनाक कदम फाइनेंसर गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के गांधीनगर में एक मोबाइल कारोबारी ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए एक फाइनेंसर को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर आरोपी फाइनेंसर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि मृतक की पहचान कैलाश नगर निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है। 24 मार्च को एलएनजेपी अस्पताल से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

आगे की जांच में मृतक के मोबाइल से एक वीडियो मिला, जिसमें उसने बताया कि वह मोबाइल का कारोबार करता था और 2014 में एक फाइनेंसर से पैसे उधार लिए थे। उसने आरोप लगाया कि 50 हजार रुपये की उधारी के बदले अब तक 10 लाख रुपये ब्याज चुका चुका था, फिर भी फाइनेंसर और पैसे मांग रहा था और धमकियां दे रहा था। मृतक ने वीडियो में अपनी पत्नी से बच्चों का ख्याल रखने की अपील भी की। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी फाइनेंसर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img