Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Darshan Mehta: नहीं रहे Reliance Brands के फाउंडर, ईशा अंबानी के भरोसेमंद सहयोगी थे

Darshan Mehta
Darshan Mehta: नहीं रहे Reliance Brands के फाउंडर, ईशा अंबानी के भरोसेमंद सहयोगी थे

रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड के संस्थापक Darshan Mehta का 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे ईशा अंबानी के बिजनेस सहयोगी और भारत में लग्जरी रिटेल सेक्टर के प्रमुख स्तंभ माने जाते थे।

नहीं रहे रिलायंस ब्रांड्स के फाउंडर Darshan Mehta , भारत के लग्जरी रिटेल सेक्टर को दी नई दिशा

रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड (RBL) के संस्थापक और लग्जरी रिटेल इंडस्ट्री में अग्रणी भूमिका निभाने वाले Darshan Mehta का 9 अप्रैल को 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट रहे मेहता ने भारत में इंटरनेशनल प्रीमियम ब्रांड्स को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

2007 से रिलायंस ब्रांड्स की कमान संभाली

Darshan Mehta ने 2007 में रिलायंस इंडस्ट्रीज जॉइन किया और रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड की नींव रखी। यह कंपनी दुनिया के प्रमुख फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड्स को भारत में लाने का काम करती है। उनके नेतृत्व में RBL ने भारत में 90 से अधिक ग्लोबल ब्रांड्स को उतारा, जिनमें Versace, Valentino, Armani, Coach, Jimmy Choo, Hugo Boss, Muji, Zegna और Pottery Barn जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

Reliance Brands Limited CEO Likely to Step Down | BoF

ईशा अंबानी के बिजनेस पार्टनर और भरोसेमंद सलाहकार

Darshan Mehta को ईशा अंबानी का बिजनेस में राइट हैंड माना जाता था। उन्होंने न सिर्फ रिलायंस ब्रांड्स को खड़ा किया, बल्कि उसे भारत के लग्जरी रिटेल मार्केट में शीर्ष स्थान तक पहुंचाया। 2024 में उन्होंने कंपनी के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर का पद छोड़ा, लेकिन नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर सलाहकार की भूमिका में सक्रिय रहे।

मिलिए मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी को 8.3 लाख करोड़ रुपये  की कंपनी चलाने में मदद करने वाले मास्टरमाइंड से - लाइफस्टाइल ...

रिलायंस से पहले अरविंद ब्रांड्स में निभाई अहम भूमिका

रिलायंस से पहले Darshan Mehta 2001 से 2007 तक अरविंद ब्रांड्स लिमिटेड के प्रेसिडेंट रहे। इस दौरान उन्होंने Tommy Hilfiger, Gant और Nautica जैसे प्रमुख इंटरनेशनल ब्रांड्स को भारत में लॉन्च करवाया। इससे पहले वे फाइनेंस और ब्रांड मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी कार्यरत रहे।

भारतीय रिटेल को ग्लोबल विज़न देने वाले दिग्गज

दर्शन मेहता को भारतीय ग्राहकों के लाइफस्टाइल अनुभव को बदलने और ग्लोबल ब्रांड्स को देश में स्थापित करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने भारत के फैशन रिटेल बाजार को वैश्विक मानकों के अनुरूप ढालने में अहम योगदान दिया।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें