Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

दनकौर पीएचसी में लैब सेवा शुरू, फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन की तैनाती से मरीजों को बड़ी राहत

दनकौर पीएचसी में लैब सेवा शुरू, फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन की तैनाती से मरीजों को बड़ी राहत

नोएडा। दनकौर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में लंबे समय से खाली पड़े महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां होने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिली है। सोमवार को फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन के पदों पर दो नए कर्मचारियों ने कार्यभार ग्रहण किया, जिसके साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में पैथोलॉजी और रक्त जांच की सुविधाएं औपचारिक रूप से शुरू कर दी गईं।

इन पदों के लंबे समय तक खाली रहने के कारण क्षेत्र के मरीजों को सामान्य जांच कराने के लिए निजी लैब या अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। इससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत उठानी पड़ती थी। अब स्वास्थ्य केंद्र में ही जांच सुविधा उपलब्ध होने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी और मरीजों को समय पर उपचार मिलने में मदद होगी।

नई लैब सुविधा का उद्घाटन दनकौर चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है, जिससे दनकौर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

पीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन की तैनाती के बाद मरीजों के खून की जांच और अन्य आवश्यक पैथोलॉजी परीक्षण नियमित रूप से किए जाएंगे। इससे स्वास्थ्य केंद्र की कार्यक्षमता बढ़ेगी और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

कार्यक्रम में शैलेंद्र गोविल, जगदीश अग्रवाल, समाजसेवी राजू उपाध्याय, राकेश गोयल, ईश्वर सदस्य, महमूद, बबन, धर्मेंद्र, राहुल और हरिओम सहित कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने भी स्वास्थ्य केंद्र में लैब सुविधा शुरू होने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें छोटी-छोटी जांचों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें