Dadri Mahapanchayat: दादरी में प्रस्तावित सर्वजातीय महापंचायत स्थगित, कई प्रमुख लोग नजरबंद किए जाने पर बढ़ा विवाद

Dadri Mahapanchayat: दादरी में प्रस्तावित सर्वजातीय महापंचायत स्थगित, कई प्रमुख लोग नजरबंद किए जाने पर बढ़ा विवाद

नोएडा, 15 मई : ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में ब्रह्मपुरी स्थित भगवान परशुराम धर्मशाला में प्रस्तावित सर्वजातीय महापंचायत को लेकर शुक्रवार को पूरे दिन तनावपूर्ण माहौल बना रहा। प्रशासनिक दबाव और पुलिस निगरानी के बीच आखिरकार महापंचायत को स्थगित कर दिया गया। इस दौरान समाज के कई प्रमुख लोगों को उनके घरों पर नजरबंद किए जाने की चर्चा भी पूरे क्षेत्र में होती रही, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

जानकारी के अनुसार वरिष्ठ ब्राह्मण नेता एवं समाजसेवी Pitambar Sharma को चिटहेरा स्थित उनके आवास पर पुलिस निगरानी में रखा गया। वहीं समाजसेवी अधिवक्ता Kapil Sharma को ग्राम बील अकबरपुर स्थित उनके घर पर नजरबंद किए जाने की बात सामने आई। इसके अलावा मास्टर Parmanand Sharma को भी दादरी स्थित आवास से बाहर निकलने से रोक दिया गया।

सूत्रों के अनुसार नगर पालिका परिषद की चेयरमैन Geeta Pandit के आवास पर भी पुलिस टीम पहुंची थी, हालांकि उससे पहले ही वह किसी अन्य कार्यक्रम के लिए घर से निकल चुकी थीं। पूरे दिन पुलिस और प्रशासन की गतिविधियों के चलते क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही।

देर शाम महापंचायत स्थगित किए जाने के बाद समाज के कई प्रमुख लोग चिटहेरा गांव स्थित पंडित पीताम्बर शर्मा के आवास पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने आईपीएस अधिकारी Diksha Bhuria और एसएसआई Dinanath Yadav को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें और आपत्तियां दर्ज कराईं।

इस दौरान पंडित पीताम्बर शर्मा ने कहा कि समाज की आवाज को दबाने का प्रयास किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना लोकतांत्रिक अधिकार है और उसे रोकना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज की भावनाओं की लगातार अनदेखी की जा रही है।

वहीं नगर पालिका परिषद की चेयरमैन गीता पंडित ने कहा कि समाज की माताओं, बहनों और बेटियों को लेकर अमर्यादित टिप्पणियां करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में वैमनस्य फैलाने वाली भाषा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने शांतिपूर्ण महापंचायत को रोके जाने और लोगों को नजरबंद किए जाने पर प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाए।

कार्यक्रम के दौरान Vandana Vashishtha, Ramkumar Sharma, Jai Shiv Sharma, Sudhir Vats, Sonu Bhagat, Shiv Kumar Kaushik और अन्य बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img