दादरी विधायक तेजपाल नागर ने पुलिस कमिश्नर के सामने उठाया ग्रेटर नोएडा वेस्ट हत्याकांड

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बुधवार को गृह मंत्रालय के रिटायर्ड कर्मचारी की दिनदहाड़े हत्या हो गई थी। इसको लेकर दादरी विधानसभा के विधायक मास्टर तेजपाल सिंह नगर ने गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के सामने मुद्दा उठाया। लक्ष्मी सिंह ने तेजपाल नागर और अन्य जनप्रतिनिधियों को आश्वासन दिया है कि बहुत जल्दी इस हत्याकांड का खुलासा हो जाएगा। हत्याकांड का खुलासा करने के लिए 8 टीमें लगी हुई है। इसके अलावा जारचा कोतवाली क्षेत्र में गौ-हत्या को लेकर लोगों में रोष है। उसको लेकर भी सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

इस बैठक में तेजपाल नागर ने मुद्दा उठाते हुए कहा, “ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दिनदहाड़े हत्या हुई। इसको लेकर पुलिस को सख्त एक्शन लेने की जरूरत है। ग्रेटर नोएडा शहर में अपराध बढ़ना अच्छा नहीं है। इसके अलावा जारचा में गौ-हत्या हुई। इन दोनों पर पुलिस को सख्त होने की जरूरत है।” इसके अलावा तेजपाल नागर ने दादरी में जाम की समस्या और तिलपता में जाम की समस्या को उठाया। इस बैठक में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
गुरुवार को गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, एमएलसी नरेंद्र भाटी ने गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के साथ हाईलेवल मीटिंग की। इस मीटिंग में काफी अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, व्यापारी उद्योग बंधु और आरडब्ल्यूए से जुड़े मुद्दे उठाए गए हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img