Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Covid-19 cases rising: क्या भारत में फिर लौट रही है कोविड की लहर? जानिए ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट्स से कितना बड़ा है खतरा

Covid-19 cases rising
Covid-19 cases rising: क्या भारत में फिर लौट रही है कोविड की लहर? जानिए ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट्स से कितना बड़ा है खतरा

Covid-19 cases rising: सिंगापुर और हांगकांग में कोरोना मामलों में उछाल के बीच भारत में भी एक्टिव केस बढ़ने लगे हैं। जानिए क्या भारत में भी कोविड की नई लहर का खतरा है और विशेषज्ञ इस पर क्या कह रहे हैं।

Covid-19 cases rising: सिंगापुर-हांगकांग में कोरोना के मामले बढ़े, भारत में भी सतर्कता जरूरी

सिंगापुर और हांगकांग समेत एशिया के कई देशों में कोविड-19 के मामलों में अचानक तेज़ उछाल देखने को मिला है। इसी बीच भारत में भी कोविड ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। बिग बॉस फेम शिल्पा शिरोडकर के संक्रमित पाए जाने के बाद से लोगों में चिंता बढ़ गई है कि क्या भारत में भी एक और कोविड लहर की शुरुआत हो रही है?

COVID Cases Rising in india know active cases New Symptoms and all details in hindi

Covid-19 cases rising: भारत में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में फिलहाल 257 एक्टिव केस हैं, जो सभी हल्के लक्षणों वाले हैं और किसी को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है। विशेषज्ञों की मानें तो स्थिति अभी नियंत्रण में है, लेकिन सतर्कता जरूरी है।

Covid-19 cases rising: किन राज्यों में बढ़ रहे हैं केस?

  • केरल: 69 नए मामले

  • महाराष्ट्र: 44 नए मामले

  • तमिलनाडु: 34 नए मामले

  • अन्य राज्य: कर्नाटक, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, सिक्किम में भी मामूली केस

  • मुंबई के KEM अस्पताल में कोविड से संक्रमित दो मरीजों की मौत हुई है, लेकिन इनकी मौत की मुख्य वजह पहले से मौजूद गंभीर बीमारियां थीं।

COVID Cases Rising in india know active cases New Symptoms and all details in hindi

Covid-19 cases rising: क्या भारत में लहर जैसी स्थिति बन सकती है?

विशेषज्ञों की राय:

डॉ. रमन गंगाखेडकर (पूर्व ICMR प्रमुख) के अनुसार, “भारत में अभी किसी नई लहर की संभावना नहीं दिख रही है। लेकिन बुजुर्गों और कमजोर इम्युनिटी वालों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। मास्क पहनना, हाथ धोना और भीड़ से बचना जरूरी है।”

उन्होंने यह भी बताया कि भारत के पास GEMCOVAC-19 नामक एक अपडेटेड वैक्सीन है जो ओमिक्रॉन के खिलाफ असरदार है और ज़रूरत पड़ने पर इसका उत्पादन बढ़ाया जा सकता है।

Covid-19 cases rising: कौन सा वैरिएंट है जिम्मेदार?

वर्तमान में कोविड के मामलों में उछाल के पीछे ओमिक्रॉन और उसके सब-वैरिएंट्स जैसे LP.8.1, LF.7, NB.1.8 को जिम्मेदार माना जा रहा है।
इनमें से कई JN.1 वैरिएंट के म्यूटेशन हैं जो तेजी से फैलते हैं लेकिन गंभीरता कम होती है।

जॉन्स हॉपकिन्स मेडिसिन के मुताबिक, JN.1 में कुछ ऐसे बदलाव हैं जो वैक्सीन से बनी इम्युनिटी को चकमा दे सकते हैं, लेकिन इसकी घातकता अपेक्षाकृत कम है।

COVID Cases Rising in india know active cases New Symptoms and all details in hindi

Covid-19 cases rising: कोविड के लक्षण अब कैसे दिख रहे हैं?

  • सूखी खांसी

  • गले में खराश

  • बुखार

  • सिरदर्द

  • नाक बहना या बंद होना

  • थकावट

  • स्वाद या गंध में बदलाव

  • पाचन संबंधी समस्या

COVID Cases Rising in india know active cases New Symptoms and all details in hindi

Covid-19 cases rising: किन लोगों को है ज्यादा खतरा?

  • 65 वर्ष से अधिक आयु के लोग

  • जिनको पहले से कोमोरबिड कंडीशन है (डायबिटीज, कैंसर, हार्ट डिजीज आदि)

  • कमजोर इम्युनिटी वाले व्यक्ति

Covid-19 cases rising: घबराएं नहीं, सतर्क रहें

भारत में कोविड-19 की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है लेकिन दुनिया में बढ़ते मामलों को देखते हुए लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
मास्क पहनें, हाथ धोते रहें और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें