Greater Noida: पति को लेकर पत्नी और दूसरी महिला के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, मारपीट का वीडियो वायरल

Greater Noida: पति को लेकर पत्नी और दूसरी महिला के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, मारपीट का वीडियो वायरल

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौड़ सिटी-2 स्थित 14वें एवेन्यू में शुक्रवार को पति को लेकर पत्नी और दूसरी महिला के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा हो गया। दोनों महिलाओं के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह वायरल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-168 में रहने वाली एक महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। दोनों पति-पत्नी फिलहाल अलग-अलग रह रहे हैं। शुक्रवार को दोनों के बीच चल रहे एक मामले में कोर्ट में सुनवाई थी। महिला का आरोप है कि उसका पति सुनवाई में नहीं पहुंचा। इसके बाद वह पति के बारे में जानकारी करते हुए गौड़ सिटी-2 के 14वें एवेन्यू स्थित एक फ्लैट पर पहुंच गई।

बताया गया है कि महिला ने फ्लैट के अंदर अपने पति को एक दूसरी युवती के साथ देख लिया। पति को दूसरी महिला के साथ देखकर वह नाराज हो गई। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले की चर्चा शुरू हो गई। घटना के बाद दोनों पक्ष बिसरख कोतवाली क्षेत्र के गौड़ सिटी-2 पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली।

फ्लैट खाली करने में मदद के लिए बुलाया था युवक

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि फ्लैट में मौजूद युवती युवक की दोस्त है। वह अपना फ्लैट खाली कर रही थी और सामान हटाने में मदद के लिए उसने युवक को बुलाया था। इसी दौरान युवक की पत्नी वहां पहुंच गई। पति को दूसरी युवती के साथ देखकर पत्नी ने आपत्ति जताई और विवाद शुरू हो गया।

कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि विवाद के बाद दोनों पक्ष पुलिस चौकी पहुंचे थे। पुलिस ने मामले की जानकारी ली, लेकिन किसी भी पक्ष ने दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत नहीं दी। शिकायत मिलने पर पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img