उत्तर प्रदेशराज्य

Congress Meeting Noida: ग्रेटर नोएडा में भाजपा के खिलाफ रणनीति, महिला आरक्षण और किसान मुद्दों पर मंथन

Congress Meeting Noida: ग्रेटर नोएडा में भाजपा के खिलाफ रणनीति, महिला आरक्षण और किसान मुद्दों पर मंथन

ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर में नगर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को एक अहम बैठक आयोजित कर आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की। इस बैठक में मुख्य रूप से महिला आरक्षण, किसानों की समस्याएं और भूमि अधिग्रहण जैसे मुद्दों पर भाजपा के खिलाफ मजबूत रणनीति तैयार की गई।

बैठक के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण जैसे संवेदनशील विषय पर भाजपा द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है, जिसका जवाब अब जमीनी स्तर पर दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे गांव-गांव और शहरों में जाकर जनता को सही जानकारी दें और कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराएं।

जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और प्रशासन का इस्तेमाल आम जनता की आवाज दबाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए महिला आरक्षण जैसे मुद्दों का उपयोग कर रही है, जबकि कांग्रेस हमेशा महिलाओं की भागीदारी और अधिकारों के पक्ष में खड़ी रही है।

बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया। नेताओं ने कहा कि भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसान लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनकी आवाज को सड़क से लेकर सदन तक उठाया जाएगा।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष यूनुस कुरैशी ने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि बिलासपुर क्षेत्र में पार्टी को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के कथित दुष्प्रचार का जवाब संगठन की मजबूती और सच्चाई के जरिए दिया जाएगा।

इस बैठक में हाजी तफसीर आलम, सुरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. रतनपाल सिंह, मुकेश शर्मा, निशा शर्मा और नीरज लोहिया सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को लेकर अपने सुझाव भी साझा किए।

Seelampur Murder Case: दिल्ली के सीलमपुर में चाय पी रहे बुजुर्ग की चाकू से हत्या, आरोपी भी घायल

 

Related Articles

Back to top button