पिंजौर मार्किट में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने डोर टू डोर प्रचार कर मांगें वोट

पिंजौर मार्किट में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने डोर टू डोर प्रचार कर मांगें वोट

बोले- बीजेपी ने नशा फैलाया और दुकानदारों और कारोबारियों के लिए कुछ नही किया

रिपोर्ट: कोमल रमोला

पिंजौर 2 अक्टूबर :कालका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने आज पिंजोर मार्केट में डोर टू डोर डोर चुनाव प्रचार करते हुए अपने लिए वोट मांगे। उन्होंने दुकानों पर जाकर दुकानदारों से बात की और कांग्रेस को वोट देने की बात की। प्रदीप चौधरी ने कहा कि भाजपा के राज में सबसे ज्यादा नशा फैला है और नशे की रोकथाम के लिए दावे कर रहे हैं। यही लोग नशे को बढ़ावा देते हैं और लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। हमारे युवा नशे की चपेट आने से अपनी जान गंवा रहे हैं। परंतु सरकार ने नशे की रोकथाम के लिए कुछ नहीं किया।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने कहा कि आज तक सुखोमाजरी बॉयपास का काम पूरा नही हो सका और जिस की वजह से पिंजौर में जाम लगने से दुकानदारी प्रभावित होती है। प्रदीप चौधरी ने कहा कि लोगों के लिए पीने का पानी नही मिल रहा है और युवाओं को नौकरी नही मिल रही हैं।

प्रदीप चौधरी ने रायपुररानी के गांवों में चुनाव प्रचार किया और यहां बड़ी संख्या में गांवों में लोगों ने समर्थन दिया।
प्रदीप चौधरी के सपुत्र अमन चौधरी ने मोरनी के भोज राजपुरा और भोज नग्गल में चुनाव प्रचार किया। उधर चौधरी की धर्म पत्नि कमला चौधरी ने भी डोर टू डोर प्रचार किया।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img