Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

CNG Pump Assault: हाइड्रो टेस्ट प्लेट नहीं होने पर सेल्समैन ने CNG भरने से किया इनकार, कार सवार युवकों ने की मारपीट

CNG Pump Assault: हाइड्रो टेस्ट प्लेट नहीं होने पर सेल्समैन ने CNG भरने से किया इनकार, कार सवार युवकों ने की मारपीट

नोएडा। सेक्टर बीटा-दो स्थित एक सीएनजी पंप पर कार में सीएनजी भरने से इनकार करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि कार सवार युवकों ने पंप के सेल्समैन के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे पंप मैनेजर के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। मामले में दो नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक सीएनजी पंप के मैनेजर धीर सिंह ने घटना को लेकर शिकायत दी है। उनकी शिकायत के आधार पर कार सवार शिवम, अमित और उनके कुछ अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मैनेजर ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम आरोपी कार से सीएनजी पंप पर पहुंचे थे। उन्होंने वहां मौजूद सेल्समैन से कार में सीएनजी भरने के लिए कहा। सीएनजी भरने से पहले सेल्समैन ने वाहन की जांच की तो कार पर आवश्यक हाइड्रो टेस्ट प्लेट लगी हुई नहीं मिली।

इसके बाद सेल्समैन ने सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए कार में सीएनजी भरने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर कार सवार युवक नाराज हो गए और उनकी सेल्समैन के साथ बहस शुरू हो गई।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने कथित रूप से सेल्समैन के साथ मारपीट शुरू कर दी। पंप पर मौजूद मैनेजर धीर सिंह ने जब इसका विरोध किया और बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने कथित तौर पर उनके साथ भी मारपीट की।

आरोप है कि घटना के बाद आरोपी पंप कर्मचारियों को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद पंप प्रबंधन की ओर से पुलिस को घटना की सूचना दी गई और आरोपियों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई।

बताया गया है कि सीएनजी वाहनों में सिलेंडर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित समय पर हाइड्रो टेस्ट कराया जाता है। हाइड्रो टेस्ट से संबंधित वैध प्लेट नहीं होने पर पंप कर्मचारी वाहन में सीएनजी भरने से इनकार कर सकते हैं।

पंप प्रबंधन के अनुसार दिल्ली में सीएनजी भरने के दौरान एक ट्रक में हुए धमाके और उसमें तीन लोगों की मौत की घटना के बाद सुरक्षा नियमों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी के चलते बिना हाइड्रो टेस्ट प्लेट वाले वाहन में सीएनजी भरने से मना किया गया था।

पुलिस ने पंप मैनेजर की शिकायत के आधार पर शिवम, अमित और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना के समय मौजूद लोगों से जानकारी जुटाने के साथ अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

कोतवाली प्रभारी का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें