Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Kanwar Yatra 2025: मेरठ में कांवड़ यात्रा पर सीएम योगी का स्वागत भाव, पुष्प वर्षा कर शिव भक्तों को दी शुभकामनाएं

Kanwar Yatra 2025: मेरठ में कांवड़ यात्रा पर सीएम योगी का स्वागत भाव, पुष्प वर्षा कर शिव भक्तों को दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों की सेवा, सुरक्षा और सुविधा को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और बताया कि सरकार के साथ-साथ सामाजिक संगठनों ने भी कांवड़ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “मैं हरिद्वार से पावन गंगा जल लेकर आने वाले सभी शिव भक्तों का स्वागत करता हूं। कांवड़ यात्रा के लिए सरकार और विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने पुख्ता व्यवस्थाएं की हैं। किसी श्रद्धालु को कोई कष्ट न हो, कोई सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा उत्पन्न न हो, यातायात की समस्या न हो — इसके लिए हर स्तर पर योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं।”

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेशभर में धार्मिक संगठनों ने जगह-जगह पंडाल और सेवा शिविर लगाए हैं, जहां कांवड़ियों के ठहरने, जलपान और प्राथमिक चिकित्सा की सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह सब शिव भक्तों की श्रद्धा और भक्ति के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक माध्यम है।

हालांकि, सीएम योगी ने कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिशों पर भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “हमें यह भी ध्यान रखना होगा कि जहां उत्साह, उमंग, श्रद्धा और भक्ति है, वहीं कुछ विघटनकारी तत्व इसे भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की साजिशें की जा रही हैं।”

मुख्यमंत्री ने कांवड़ संघों और शिव भक्तों से अपील की कि वे सतर्क रहें और किसी भी उपद्रवी तत्व को छिपने का मौका न दें। उन्होंने कहा, “यह हर कांवड़ संघ का दायित्व बनता है कि वे ऐसे किसी भी व्यक्ति को, जो उपद्रवी प्रवृत्ति का है और इस पावन यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है, बेनकाब करें और प्रशासन को तुरंत इसकी सूचना दें।”

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें