CM Rekha: सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना की पत्नी से मुलाकात की

CM Rekha: सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना की पत्नी से मुलाकात की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना की पत्नी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास की नींव मदन लाल खुराना के कार्यकाल में रखी गई थी और उनकी सरकार उन अधूरे कार्यों को पूरा करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, *”हमारे स्वर्गीय मदन लाल खुराना जी, जिन्हें दिल्ली का शेर कहा जाता था, उनकी विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने के लिए हम संकल्पित हैं। दिल्ली आज भी उन्हें याद करती है। मैं उनके चरणों में प्रणाम करने और उनकी पत्नी से आशीर्वाद लेने आई हूं। 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा सरकार बनी है, और हम उनके समय से अधूरे रह गए विकास कार्यों को पूरा करके दिल्ली को विकसित बनाएंगे।”

रेखा गुप्ता की यह मुलाकात राजनीतिक और भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि मदन लाल खुराना भाजपा के कद्दावर नेता रहे हैं और उनकी दिल्ली के विकास में अहम भूमिका रही थी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार खुराना की विकास नीति को आगे बढ़ाते हुए राजधानी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img