Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi: दिल्ली बजट पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रतिबद्धता, जनता के बीच जाकर सुझाव ले रही सरकार

Delhi: दिल्ली बजट पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रतिबद्धता, जनता के बीच जाकर सुझाव ले रही सरकार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार आगामी बजट को जनभागीदारी के साथ तैयार कर रही है, जिसमें विभिन्न वर्गों से सुझाव लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिला संगठनों, व्यापारी संगठनों, शिक्षा क्षेत्र, ग्रामीण समुदाय और झुग्गी-बस्ती के निवासियों के साथ संवाद किया जा रहा है, ताकि उनकी आवश्यकताओं को बजट में शामिल किया जा सके।

जनता की भागीदारी से बनेगा समावेशी बजट

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार जनता के सुझावों को प्राथमिकता दे रही है और बजट में उनके सुझावों को समाहित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “हम अलग-अलग वर्गों के लोगों से मिलकर उनकी अपेक्षाएं जान रहे हैं। हमने महिला संगठनों, व्यापारी संघों, शिक्षा जगत और दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों से बातचीत की है। इसी क्रम में हमने आज झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों से भी संवाद किया और उनकी समस्याओं को जाना।”

झुग्गी बस्ती निवासियों की समस्याओं को दूर करने का वादा

रेखा गुप्ता ने कहा कि झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “इन लोगों ने हमें अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिनमें बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाएं, सफाई व्यवस्था और रोजगार जैसी बुनियादी जरूरतें शामिल हैं। हमने उन्हें भरोसा दिलाया है कि उनकी तकलीफों को दूर किया जाएगा और उनकी आवश्यकताओं को बजट में शामिल करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।”

नशामुक्ति के लिए सख्त कदम उठाएगी सरकार

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली में अगर किसी भी इलाके में नशे की समस्या है, तो उसे समाप्त करने के लिए ठोस समाधान किए जाएंगे। उन्होंने कहा, “नशाखोरी समाज के लिए एक गंभीर समस्या है। हमारी सरकार इसे जड़ से खत्म करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। पुलिस और सामाजिक संगठनों की मदद से दिल्ली में नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और पुनर्वास केंद्रों को सशक्त किया जाएगा।”

बजट को लेकर सरकार गंभीर, जल्द होगी घोषणाएं

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार आम जनता की जरूरतों को समझकर एक समावेशी बजट तैयार करेगी। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार चाहती है कि बजट ऐसा हो, जो हर वर्ग को लाभ पहुंचाए। इसलिए हम अलग-अलग समूहों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और उनके समाधान के लिए योजनाएं बना रहे हैं।”

सरकार के इस पहल से दिल्ली की जनता को उम्मीद है कि इस बार का बजट उनकी जरूरतों के अनुरूप होगा और शहर के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें