Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Chhath Puja 2025: छठ महापर्व पर दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब, सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

Chhath Puja 2025: छठ महापर्व पर दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब, सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

रिपोर्ट: रवि डालमिया

छठ महापर्व के अवसर पर दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर शनिवार को यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। हर कोई अपने परिवार और गांव में छठ मैया की आराधना करने को उत्साहित नजर आया। 25 अक्टूबर से नहाय-खाय के साथ शुरू हुए चार दिवसीय छठ पर्व के चलते दिल्ली से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों का सैलाब स्टेशनों पर उमड़ पड़ा। आनंद विहार टर्मिनल से दर्जनों ट्रेनें बिहार और पूर्वांचल के लिए रवाना हुईं। यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। स्टेशन पर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त आरपीएफ जवानों की तैनाती की गई है।

यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। स्टेशन परिसर में एक बड़ा होल्डिंग एरिया बनाया गया है, जिसके पास जनरल टिकट की बिक्री के लिए कई काउंटर स्थापित किए गए हैं। यात्रियों को दिशानिर्देश देने के लिए लगातार उद्घोषणाएं की जा रही हैं। आनंद विहार टर्मिनल में प्रवेश के लिए जनरल टिकट और रिजर्व टिकट वाले यात्रियों के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई गई हैं ताकि लोग बिना किसी परेशानी के रेलवे स्टेशन के अंदर प्रवेश कर सकें। स्टेशन परिसर की सीसीटीवी कैमरों से सतत निगरानी की जा रही है और किसी स्थान पर भीड़ इकट्ठा न हो, इसके लिए आरपीएफ के जवान मुस्तैदी से तैनात हैं।

बिहार के मुजफ्फरपुर जा रहे यात्रियों ने बताया कि इस बार स्टेशन पर पहले की तुलना में बेहतर व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि पहले छठ पर्व पर आनंद विहार टर्मिनल पर बहुत अधिक भीड़ होती थी और ट्रेन पकड़ना मुश्किल हो जाता था, लेकिन इस बार प्रशासन की ओर से अच्छी तैयारी देखने को मिली है। उन्होंने बताया कि फोर्स की तैनाती, अलग-अलग एंट्री लाइनों और टिकट काउंटरों की व्यवस्था से यात्रियों को काफी राहत मिली है। हालांकि इस बार भीड़ पिछले सालों से अधिक रही, लेकिन बेहतर प्रबंधन के कारण किसी प्रकार की अफरा-तफरी की स्थिति नहीं बनी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि छठ पर्व के दौरान हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि यात्रियों की यात्रा सुगम और सुरक्षित रहे।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें