Chhath Puja 2024: दिल्ली के सीएम आतिशी ने ITO छठ घाट का निरीक्षण कर लिया तैयारियों का जायजा

Chhath Puja 2024: दिल्ली के सीएम आतिशी ने ITO छठ घाट का निरीक्षण कर लिया तैयारियों का जायजा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आज आईटीओ स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया और पर्व की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से दिल्ली में छठ का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। आतिशी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पूर्वांचल के लोगों का विरोध करते हैं।

मुख्यमंत्री आतिशी ने आज सुबह आईटीओ छठ घाट पर पहुंचकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ पर्व के दौरान बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “छठ का त्योहार हमारे पूर्वांचली भाई-बहनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। छठी मैया के प्रति हमारी आस्था गहरी है। पिछले 10 वर्षों से अरविंद केजरीवाल जी की सरकार आने के बाद से इस त्योहार को जो सम्मान मिला है, वह पहले कभी नहीं मिला था।”

उन्होंने बताया कि 2014 में दिल्ली में केवल 60 स्थानों पर छठ पूजा होती थी, जबकि आज दिल्ली में 1000 से अधिक छठ घाट बनाए गए हैं। दिल्ली सरकार का पूरा तंत्र इन तैयारियों में लगा हुआ है, और सभी मंत्री व विधायक छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि छठ पर्व के दौरान लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img