Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Chandigarh : तूर बंजारा में दलित परिवार के दुख पर भाजपा की राजनीति को गांववासियों ने नकारा, भाजपा नेताओं को भगाया- मनीष सिसोदिया

Chandigarh : संगरूर के तूर बंजारा में गुलज़ार सिंह की मौत पर पहुंचे भाजपा नेताओं को गांववासियों ने भगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पंजाब भाजपा के नेता केवल सिंह ढिल्लों का घेराव किया और उनके खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस पर आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसौदिया ने कहा कि इस घटना ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए एक गरीब दलित परिवार के दर्द का शोषण करने की भाजपा की कोशिश को बेनकाब कर दिया है।

आप के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसौदिया ने एक्स पर लिखा: “भाजपा ने पंजाब में एक गरीब दलित परिवार के दर्द पर राजनीति करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें आइना दिखा दिया। जब भाजपा नेता केवल सिंह ढिल्लों अपनी झूठी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उनका घेराव किया, ‘केवल सिंह ढिल्लों मुर्दाबाद’ के नारे लगाए और उन्हें गांव में घुसने तक नहीं दिया।”

पंजाब के कैबिनेट मंत्री और ‘आप’ के वरिष्ठ नेता डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि भाजपा नेता गुलज़ार सिंह के निधन के बाद शोकाकुल परिवार के दुख का सम्मान किए बिना ही गांव पहुंच गए। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “गुलज़ार सिंह की मौत के दुख में डूबे परिवार की पीड़ा की परवाह किए बिना, भाजपा नेता उनकी लाश पर राजनीति करने के लिए गांव पहुंच गए। पंजाब के लोगों ने उन्हें तुरंत वापस मोड़ दिया और उनकी अवसरवादी राजनीति का पर्दाफाश किया।”

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “केवल ढिल्लों, अश्वनी शर्मा, सुनील जाखड़ और मनप्रीत बादल को याद रखना चाहिए कि पंजाब की धरती पर लोग मौत को भी राजनीतिक तमाशा बनाने वालों को कभी माफ नहीं करते।”

भाजपा के राजनीतिक चाल-चलन पर सवाल उठाते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “जो लोग दुख की घड़ी में हमदर्दी के बजाय राजनीतिक मौका देखते हैं, वे पंजाब के लोगों को किस तरह की राजनीति सिखाएंगे? पंजाब लाशों पर राजनीति करने वाली इस शर्मनाक सोच को कभी स्वीकार नहीं करेगा।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें