Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

चालक को बेहोश कर कैब लूटी

बदमाश ने चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और उसकी कैब लेकर फरार हो गया।
चालक को बेहोश कर कैब लूटी

अमर सैनी

नोएडा। बदमाश ने चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और उसकी कैब लेकर फरार हो गया। पीड़ित को होश में आने के बाद घटना के बारे में पता चला। उसने फेज-1 थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गाजियाबाद सेक्टर-12 वसुंधरा के सुनील कुमार ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि वह 29 जुलाई को दोपहर दो बजे सेक्टर-15 वसुंधरा के पास सवारी के इंतजार में खड़ा था। इसी दौरान एक व्यक्ति आया और उसने सेक्टर-5 हरौला जाने के लिए कैब बुक की। सेक्टर-64 के पास उसने कैब रुकवाई और दुकान से कोल्ड ड्रिंक लेकर आ गया। चालक का आरोप है कि उसके मना करने के बावजूद आरोपी ने उसको कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद वह कैब लेकर हरौला खान एसोसिएट के पास पहुंचे तो उसने दोबारा कैब रुकवा दी। उसने बोला कि मालिक को लेने जा रहा हूं। उन्हें भी गाजियाबाद जाना है। सुनील ने बताया कि इसके बाद जब उनकी नींद खुली तो खुद को हरौला लेबर चौक के पास पाया। उनकी कैब गायब थी। एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *