Mayur Vihar Road Accident: दिल्ली नोएडा रोड पर कार ने अनियंत्रित होकर कई गाड़ियों को टक्कर मारी

दिल्ली नोएडा रोड पर कार ने अनियंत्रित होकर कई गाड़ियों को टक्कर मारी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

मयूर विहार इलाके के दिल्ली नोएडा दिल्ली रोड पर क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर क्रॉस करते हुए दूसरी तरफ से आ रही कई गाड़ियों को टक्करा गयी. इस हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं . जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा कार  सवार कुछ लोग भी मामूली रूप से घायल हुए हैं. घटना गुरुवार रात तकरीबन 9 बजे की है पेशे से डॉक्टर क्लीनिक बंद करने के बाद अपनी क्रेटा कार से मयूर विहार से नोएडा अपने घर जा रहे थे . इसी दौरान मयूर विहार के स्टार सिटी मॉल के सामने दिल्ली नोएडा लिंक रोड पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर क्रॉस करते हुए सड़क की दूसरी तरफ से जा रही एक बाइक और एक कार से टकरा गई. इस हादसे में बाइक सवार घायल हो गया . जबकि कार में बैठे लोगों को मामूली चोटे आई है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची घायल बाइक सवार को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया. घायल की पहचान आजाद के तौर पर हुई है . सूचना मिलते ही आजाद के परिजन लाल बहादुर अस्पताल पहुंचे जहां से उन्होंने आजाद को  प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. डॉ का  कहना है कि एक थार गाड़ी ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मारी थी.  टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को क्रॉस करते हुए सड़क के दूसरे साइड चली गई. हालांकि चश्मदीदों का कहना है कि उन्होंने किसी कार को डॉक्टर की कार से टकराते हुए नहीं देखा है. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img