Heavy Rain: तेज हवा के साथ भारी बारिश से नोएडा जलमग्न, बरौला में घुटनों तक पानी

Heavy Rain: तेज हवा के साथ भारी बारिश से नोएडा जलमग्न, बरौला में घुटनों तक पानी

नोएडा। नोएडा में मंगलवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। सुबह से रुक-रुककर हुई बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। करीब डेढ़ घंटे की बारिश ने शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी। बरौला, सर्फाबाद, सेक्टर-74, 75, सेक्टर-19, 20 सहित कई निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। बरौला गांव में कई वाहन पानी में डूब गए, जबकि सेक्टर-27 के कुछ घरों में भी बारिश का पानी घुस गया।

बारिश के कारण जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं जलभराव ने नोएडा प्राधिकरण की जल निकासी व्यवस्था की तैयारियों की भी परीक्षा ले ली। कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गईं और लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।

डीएससी रोड पर सेंट्रल वर्ज की करीब 50 मीटर लंबी दीवार भी बारिश के दौरान गिर गई। इस सेंट्रल वर्ज के पास मेट्रो पिलर भी मौजूद है। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दीवार गिरने से मेट्रो पिलर को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

पानी भरने से बनी धार, गिरी सेंट्रल वर्ज की दीवार

नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-1 के सीनियर मैनेजर के अनुसार, सेंट्रल वर्ज में पानी भरने के कारण वहां पानी की धार बन गई थी। इसके चलते करीब 50 मीटर लंबी दीवार गिर गई। अधिकारियों ने मौके से मलबा हटवा दिया है और यातायात व्यवस्था को सामान्य रखा गया है।

बारिश के दौरान बरौला, सर्फाबाद और सेक्टर-74 व 75 के अलावा सेक्टर-19 और 20 के कई हिस्सों में जलभराव देखने को मिला। निचले इलाकों में पानी अधिक भरने के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। वहीं सेक्टर-27 में बारिश का पानी कुछ घरों में घुस गया।

बुधवार को भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी नोएडा में दिनभर रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने मंगलवार से अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। दोपहर बाद तेज बारिश होने से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

30 जुलाई से फिर बढ़ सकती है उमस

मौसम विभाग के मुताबिक 30 जुलाई से 2 अगस्त तक हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस अवधि के लिए फिलहाल कोई मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वातावरण में नमी 80 से 90 प्रतिशत तक रहने की संभावना है, जिसके कारण बारिश के बाद लोगों को दोबारा उमस का सामना करना पड़ सकता है।

कुछ इलाकों में जलभराव रोकने की तैयारी सफल

संभावित बारिश को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने जलभराव से निपटने के लिए पहले से तैयारियां की थीं। हालांकि मंगलवार की बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति सामने आई। दूसरी ओर सेक्टर-63 में स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही। यहां अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। नालों की सफाई होने के कारण सेक्टर-63 में बारिश के बावजूद बड़े स्तर पर जलभराव नहीं हुआ।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img