Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

DSCI cancer program: स्कूली बच्चों के जरिए कैंसर जागरूकता की अलख जगा रहा DSCI, रोकथाम पर दिया जा रहा विशेष जोर

DSCI cancer program: स्कूली बच्चों के जरिए कैंसर जागरूकता की अलख जगा रहा DSCI, रोकथाम पर दिया जा रहा विशेष जोर

समाज में बढ़ते कैंसर मामलों को देखते हुए दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट ने स्कूली बच्चों के माध्यम से कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने की अनूठी पहल की है। इसी क्रम में शनिवार को एक सरकारी स्कूल में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें छात्रों को कैंसर से बचाव, समय पर जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएससीआई के चिकित्सा निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि कैंसर एक गंभीर और जानलेवा रोग है, लेकिन समय पर पहचान और सही उपचार से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में अधिकांश लोग बीमारी के अंतिम चरण में अस्पताल पहुंचते हैं, जिससे इलाज कठिन हो जाता है। ऐसे में डीएससीआई की पहल ‘कैंसर अवेयरनेस @ स्कूल विद पंख’ समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से स्कूलों तक पहुंचकर बच्चों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार व समाज को भी जागरूक कर सकें। उन्होंने बताया कि जल्द ही पंख कार्यक्रम को सालाना 12 स्कूलों से बढ़ाकर 25 से 30 स्कूलों तक विस्तारित किया जाएगा।

पंख कार्यक्रम के संस्थापक और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पंकज त्यागी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को कैंसर के प्रति संवेदनशील बनाना है। इसके तहत हर महीने दो से तीन स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जहां छात्रों को कैंसर की शीघ्र पहचान, जांच के महत्व और सावधानियों के बारे में जानकारी दी जाती है।

डॉ. शांभवी शर्मा ने बताया कि जागरूकता अभियान में 200 से अधिक प्रकार के कैंसरों में से विशेष रूप से उन कैंसरों पर ध्यान दिया जाता है जिन्हें जीवनशैली में सुधार, स्वच्छता, संतुलित आहार, अल्ट्रावॉयलेट किरणों और अनावश्यक विकिरण से बचाव के जरिए रोका जा सकता है।

डीएससीआई की जनसंपर्क अधिकारी रंजना कुमारी ने बताया कि पंख कार्यक्रम के तहत छात्रों को सर्वाइकल, सिर और गर्दन, स्तन, फेफड़े, यकृत जैसे कैंसरों की रोकथाम और प्रारंभिक पहचान से जुड़ी जानकारी दी जाती है। उन्होंने बताया कि ‘पंख’ का अर्थ है पी से प्रिवेंशन, ए से अवेयरनेस, एन से न्यूट्रिशन, के से नॉलेज और एच से होप। अब तक इस कार्यक्रम के माध्यम से हजारों बच्चों को कैंसर संबंधी शिक्षा दी जा चुकी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें