Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Bulandshahar : बुलंदशहर में 78 शिक्षक सम्मानित, सीडीओ निशा ग्रेवाल ने किया दीप प्रज्वलन

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : विकास भवन सभागार में शनिवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल और नगर पालिका चेयरपर्सन दीप्ति मित्तल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

समारोह की शुरुआत मां सरस्वती की मूर्ति के सामने दीप जलाकर और डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद मौजूद सभी लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से आयोजित प्रदेश स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का सीधा प्रसारण देखा। प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने शिक्षकों को संबोधित किया।

बुलंदशहर में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 78 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल ने कहा कि शिक्षक समाज की नींव हैं और गुरु के बिना ज्ञान अधूरा है। उन्होंने शिक्षकों से सरकारी स्कूलों के बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने, पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में बच्चों को शामिल करने और उनकी शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

नगर पालिका चेयरपर्सन दीप्ति मित्तल ने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक समाज को दिशा दिखाते हैं और देश का निर्माण करते हैं। उनके योगदान से ही मजबूत और शिक्षित समाज बनता है।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार और बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें