Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Crime: दिल्ली में ईद के दिन खूनी झगड़ा, चाकू मारकर पिता की हत्या, बेटा गंभीर

Delhi Crime: दिल्ली में ईद के दिन खूनी झगड़ा, चाकू मारकर पिता की हत्या, बेटा गंभीर

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली में ईद के मौके पर एक परिवार की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। जाफराबाद थाना क्षेत्र के विजय मोहल्ला में रविवार को हंसी-मजाक के दौरान दो परिवारों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। आरोप है कि झगड़े के दौरान पड़ोसियों ने 60 वर्षीय रईसुद्दीन और उनके बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल रईसुद्दीन की सोमवार सुबह मौत हो गई, जबकि उनके बेटे की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रईसुद्दीन को वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। उनके बेटे का इलाज अभी जारी है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि पड़ोसियों के साथ उनकी कोई पुरानी रंजिश नहीं थी, बल्कि ईद के मौके पर मजाक के दौरान विवाद हो गया, जो इतना बढ़ गया कि पड़ोसियों ने चाकू से हमला कर दिया। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

………..

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें