AAP प्रमुख के दावे पर BJP का पलटवार, कहा- ‘केजरीवाल बातों के बाज़ीगर, फिल्मों और TV Serials में हो सकते थे सफल’

AAP प्रमुख के दावे पर BJP का पलटवार, कहा- ‘केजरीवाल बातों के बाज़ीगर, फिल्मों और TV Serials में हो सकते थे सफल’

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “बातों का बाज़ीगर” करार दिया। सचदेवा का कहना है कि अगर केजरीवाल राजनीति में नहीं होते, तो फिल्म और टीवी सीरियलों की पटकथा लिखने में सफल हो सकते थे। उन्होंने केजरीवाल पर विधानसभा में झूठे दावे करने का आरोप लगाया, जिसमें 700 नए स्कूलों का निर्माण और 500 मोहल्ला क्लीनिक का दावा शामिल है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि खेदपूर्ण है कि वह अरविंद केजरीवाल आज नैतिकता की बात कर रहे हैं जिन्होने केवल खुद को सीएम पद पर बनाये रखने के लिए लोकतंत्र की सभी मर्यादाओं को तार-तार किया और जेल जा कर भी इस्तीफा ना देकर दिल्ली के विकास एवं रखरखाव को ठप्प कर दिया। अपना हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि केवल केजरीवाल जैसा व्यक्ति ही विधानसभा के पटल पर ऐसे सफेद झूठ बोल सकते हैं जैसे आज उन्होने विधानसभा में बोले।

सचदेवा ने कहा की जिन अरविंद केजरीवाल के शासन में दिल्ली को 7 नये स्कूल नही मिले वह विधानसभा में 700 स्कूल बनाने का दावा कर गये। इसी तरह 500 मोहल्ला क्लीनिक बनाने का दावा किया जबकि दिल्ली में आज मात्र 300 के लगभग चालू मोहल्ला क्लीनिक हैं जिनमे ना कोई जांच की सुविधा है ना दवा की और इस सब के लिए केजरीवाल सरकार द्वारा बिना किसी योजना के प्रशासनिक प्रक्रिया पालन के इनका निर्माण करना। केजरीवाल ने झूठ बोला की मेरे पीछे से बस मार्शल हटा दिये जबकि सच यह है कि केजरीवाल ने पहले बस मार्शलों की बिना प्रशासनिक स्वीकृति नियुक्ति कर उनके जीवन से खिलवाड़ किया फिर जब उनका मामला जांच में फंस गया तो खुद पत्र लिख कर उनको हटाने की सिफारिश की जो पत्र रिकार्ड पर है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img