भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा ने हज़ारों समर्थकों के साथ ज्वाइन की कांग्रेस

भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा ने हज़ारों समर्थकों के साथ ज्वाइन की कांग्रेस

विधायक के साथ 22 गावों के सरपंचों ने भी थामा कांग्रेस का दामन

ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि और वाइस चेयरमैन भी कांग्रेस में हुए शामिल

रिपोर्ट :कोमल रमोला

चंडीगढ़, 5 सितंबरः रतिया से बीजेपी विधायक लक्ष्मण नापा ने अपने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

लक्ष्मण नापा के साथ हलके के 22 सरपंचों, ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि गुरतेज सिंह और वॉइस चेयरमैन कुलदीप सिंह मानक ने भी कांग्रेस ज्वाइन की। हुड् और उदयभान ने सभी का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्मण नापा और उनके साथियों ने सही समय पर सही फैसला लिया है। उनका यह फैसला बीजेपी को सत्ता से बाहर करने और बड़े बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनाने में सहयोगी साबित होगा।

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img