
Motihari (मृत्युंजय) : पटना से गोरखपुर तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर असामाजिक तत्वों के निशाने पर आई है। पूर्वी चंपारण के सुगौली स्टेशन के पास ट्रेन पर पथराव किया गया, जिससे ट्रेन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के समय गनीमत रही कि जिस जगह पर पत्थर लगा वहां कोई यात्री नहीं बैठा था, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। घटना की जानकारी मिलते ही RPF मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
रेल अधिकारियों के अनुसार वंदे भारत ट्रेन पर इस तरह के पथराव की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे रेल संपत्ति को भारी नुकसान पहुंच रहा है। पहले भी कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, लेकिन इस तरह की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
RPF अधिकारियों ने बताया कि दोषियों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाने और कड़ी कार्रवाई की मांग भी उठ रही है।





